रानी: रानी शहर के तहसील कार्यालय के पीछे रहने वाली पीड़िता ने दो लोगों पर रास्ता रोककर मारपीट करने का लगाया आरोप
रानी शहर के तहसील कार्यालय के पीछे रहने वाली एक पीड़िता ने रानी थाने में पहुंचकर दो लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है । रानी थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता में आरोप लगाया कि दो लोगों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट करते हुए उसे चोटे पहुंचाई । रानी थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू की है ।