पूरनपुर: रम्पुरा कपूरपुर गांव में जमीन की मांग पूरी न होने पर पुत्र ने पत्नी के साथ मिलकर की मां की पिटाई, महिला हुई घायल
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरा कपूरपुर निवासी राहुल ने बताया कि उसका बड़ा भाई धर्मपाल माँ शकुंतला देवी से जमीन बांटने की मांग कर रहा था। शकुंतला देवी ने जमीन बांटने से इनकार कर दिया इससे नाराज होकर धर्मपाल ने अपनी पत्नी गुड्डी देवी के साथ मिलकर अपनी मां की पिटाई कर दी। पिटाई से घायल महिला को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।