शाहगंज: शाहगंज विधायक ने अकरम के परिजनों से मिलकर न्याय का दिलाया भरोसा
शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के रानीमऊ गांव में जमीन विवाद के चलते हुई मोहम्मद अकरम शाह की हत्या के बाद गुरुवार शाम विधायक रमेश सिंह शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान पति को खोने के गम में डूबी पत्नी नरगिस बानो विधायक के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की गुहार लगाई।