बिलासपुर: मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने वाले दो आरोपियों को तोरवा पुलिस ने 48 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार तोरवा पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझाई चोरी की वारदात, 15 हजार का मुकुट बरामद बिलासपुर। मंगलवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार देवरीडीह के हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने वाले शेखर ध्रुव (24) और जगेश्वर उर्फ जग्गू प्रधान (35) को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।