पटियाली: भरगैन के अहमद नफीस इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों का पुष्प वर्षा और फूल देकर स्वागत किया गया
बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू हुई। भरगैन स्थित अहमद नफीस इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों का प्रबंधन ने गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। मैनेजर अहमद हुसैन और आरिफ पठान ने प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं। केंद्र व्यवस्थापक मु. कासिम खान की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई।