भिवानी: स्थानीय रेडक्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं बेज लगाकर सम्मानित किया गया। सचिव श्री कुमार ने कहा कि हर युवा को 18 वर्ष से अपना रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।