भिवानी: कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर प्रशासन का फोकस, भिवानी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की भजन पार्टी द्वारा कम मतदान वाले बूथों पर जाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में एकता पार्क के नजदीक कैनाल रैस्ट हाउस के बूथ क्षेत्र में मतदाताओं को लोक गीतों के माध्यम से मतदान करने को प्रेरित किया।