भिवानी: एआरओ हर्षित कुमार ने दिए बवानीखेड़ा सेक्टर आफिसरों को जरूरी निर्देश
- सेक्टर आफिसर चुनाव प्रक्रिया की हर गतिविधि पर नजर
एआरओ एवं एडीसी हर्षित कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में बवानीखेड़ा के सेक्टर अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में एआरओ ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों की पालना करते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठïापूर्वक करें। सभी अधिकारी समय रहते अपनी सभी तैयारी पूरी करें।