भिवानी: लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए जिले में नियुक्त किए गए 4 जोनल व 57 ड्यूटी मजिस्ट्रेट
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण करवाने के लिए जिला में चार जोनल मैजिस्ट्रेट व 57 ड्यूटी मैजिस्टे्रट नियुक्त किए हैं। प्रत्येक विधानसभा में एक-एक जोनल मैजिस्ट्रेट व लगभग 15 ड्यूटी मैजिस्टे्रट नियुक्त किए हैं। ये मैजिस्ट्रेट चुनाव सम्बन्धी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेंगे।