अजयगढ़: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रारंभिक प्रशिक्षण संपन्न, 40 प्रतिभागियों को मिले प्रमाण पत्र
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित आठ दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन जिला मुख्यालय पन्ना में हुआ। प्रशिक्षण में 40 नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एकीकृत बाल विकास सेवा, महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं, कुपोषण की रोकथाम, प