कोंडागांव: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
26 जून को मिली जानकारी अनुसार आरोपी भरत ठाकुर पिता पीला सिंह ठाकुर उम्र 32 वर्ष निवासी मड़ानार पुजारी पारा द्वारा 9 साल पहले परिचय हुए पीड़िता को शादी का झांसा देकर उनका शारीरिक शोषण करता रहा वही पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।