कोंडागांव: जिले के 1983 विद्यालयों में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम,किया पुस्तक,गणवेश,बस्ता,सायकल वितरण
कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में बुधवार को हर्सोल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।जिसमे जिले के सभी 1983 विद्यालयों में हर्षाेल्लास से शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। जिले में जिला स्तरीय एवम ब्लाक स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सभी स्कूलों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत किया गया।