पटियाली: सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में नींव लगाने का विरोध करने पर मारपीट, बचाने आई युवतियों से किए अश्लील इशारे
सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र गाँव बहोरा के रहने वाले एक व्यक्ति ने सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि राजस्व टीम ने पैमाइश कर निकलने को 7 फुट की रास्ता दी थी। आरोप है कि उस पर गांव के रहने वाली नरेश पुत्र फुलवारी, विकास पुत्र नरेश और कामिनी पत्नी नरेश नींव लगा रहे थे। विरोध किया तो उसे गंदी-गंदी गाली गलौच कर मारपीट की गई।