पटियाली: ग्राम नगला मुंशी में दो पक्षों में हुई मारपीट, मारपीट के दौरान 1 पक्ष की 2 महिलाएं हुई घायल
पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मुंशी में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान 1 पक्ष की दो घायल महिलाएं थाने पहुंची। घायल महिला सुनीता पत्नी उपेंद्र व राम सुमरनी पत्नी सुरजपाल ने आशू, अंशुल, राहुल व नेकसे लाल के विरुद्ध मारपीट की तहरीर दी। थाना पुलिस ने घायल महिलाओं को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी।