बरहेट: दुर्गा पंडालों में महिलाओं ने जमकर मनाया उत्सव, नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई।
विजयादशमी के अवसर पर बरहेट पचकठिया कुसुमा और लबरी के दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में सिंदूर खेला का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर सुख शांति समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके बाद महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर विजयदशमी की शुभकामनाएं दी। सभी भक्ति गीतों पर खूब झूमी नाची।