लखीसराय। 33वें जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय परिसर से भव्य प्रगति मार्च निकाला गया। शुक्रवार की पूर्वाह्न 6:45 पर जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया।