चंदौली: ऑपरेशन कनविक्शन में चंदौली पुलिस को मिली सफलता, बिसौरी में दहेज उत्पीड़न से जुड़े मामले में आरोपी को दो वर्ष की सजा
उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत चंदौली पुलिस को एक और सफलता मिली है। वैज्ञानिक विवेचना, ठोस साक्ष्य संकलन और लोक अभियोजन की प्रभावी पैरवी के आधार पर अदालत ने गुरुवार शाम आरोपी राजेश उर्फ ओमी निवासी बिसौरी को दो वर्ष के कारावास तथा ₹3000 जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला दहेज उत्पीड़न से जुड़ा है।