चंदौली: यातायात जागरूकता माह में चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिले में 473 वाहनों का चालान और ₹14.80 लाख का जुर्माना
यातायात जागरूकता माह नवंबर के तहत जनपद में गुरुवार दोपहर से चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान में यातायात पुलिस ने सख्त रूप अपनाते हुए कुल 473 वाहनों का चालान किया। नियमों का उल्लंघन करने वालों से ₹1480000 का भारी-भरकम जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट,तीन सवारी,फिटनेस व बीमा आदि नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।