मिशन शक्ति अभियान पेज 5.0 के तहत संचालित ऑपरेशन बचपन अभियान के दौरान बुधवार शाम चंदौली पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए डीडीयू जंक्शन पर भिक्षावृत्ति में लिप्त एक नाबालिक बच्ची को मुक्त कराया। पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित रूप से बाल शिशु गृह के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन बचपन अभियान लगातार जारी रहेगा।