चंदौली: चंदौली रेलवे ओवरब्रिज पर पैदल जाने के लिए बनी सीढ़ी पर बंदरों का आतंक, लोगों ने आना-जाना किया बंद
चंदौली रेलवे ओवरब्रिज पर पैदल यात्रियों के लिए बनाए गए सीढ़ीयों पर इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ गया है। स्थिति यह है कि सुबह शाम पुल से गुजरने वाले स्कूली बच्चों,महिलाओं व बुजुर्गों ने सुरक्षा के मद्देनज़र सीढ़ीयों का इस्तेमाल करना लगभग बंद कर दिया है। लोगों ने गुरुवार शाम बताया कि कई बार संबंधित को जानकारी देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।