बरियारपुर: डीएम ने चार नए श्रम कार्यक्रमों का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
जिलाधिकारी मुंगेर निखिल धनराज निप्पानीकर श्रम कार्यालय मुंगेर में चार नई श्रम कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रम अधीक्षक दिलीप कुमार झा, श्रम आयुक्त आफताब आलम, उप श्रम आयुक्त सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी तथा सैकड़ो की संख्या में श्रमिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। संचालन श्रम परिवर्तन पदाधिकारी विक्रम कुमार ने किया।