बीरपुर: मुरादपुर में पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की 77 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई
बीरपुर प्रखंड के जगदर पंचायत के मुरादपुर स्थित राजद के जिला महासचिव अर्जुन यादव के आवास पर राजद सुप्रीमो सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की 77 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इसमें वीरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से राजद नेताओं व कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।