बीरपुर: बीरपुर पीएचसी में प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं का शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य की हुई जांच
प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के अंतर्गत सोमवार को वीरपुर पीएचसी में शिविर लगाकर प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी नेहाल फारूक एवं स्वास्थ्य प्रबंधक भवेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से करीब सैकड़ों प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच हुई।