बीरपुर: जगदर को पराजित कर वनद्वार की टीम ने शील्ड पर जमाया कब्जा
बीरपुर प्रखंड के जगदर गांव के शिवालय मैदान में खेले गए जिला स्तरीय प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में वनद्वार की टीम ने जगदर इलेवन को 87 रनों से पराजित कर जिला स्तरीय प्रीमियर लीग कप पर कब्जा जमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए की वनद्वार की टीम ने निर्धारित 16ओवरों में 6 विकेट पर कुल 232 रन बनायी।