बीरपुर: बीरपुर थाना परिसर में लगा जनता दरबार ,22 मामले की सुनवाई
भूमि विवाद का निपटारा हेतु पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को बीरपुर थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया। ।इस संबंध में जानकारी देते हुए वीरपुर अंचल के सीआई कमल किशोर वर्मा ने बताया की जनता दरबार में कुल 22 भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई ।जिसमें पूर्व का 20 आवेदन व 2 नये आवेदन शामिल हैं।