बीरपुर: डॉ राजभूषण चौधरी निषाद को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाये जाने पर बीरपुर प्रखंड के वदिया गांव में खुशी की लहर
बीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत के वदिया निवासी सह मुजफ्फरपुर के नव निर्वाचित सांसद डॉ राज भूषण चौधरी निषाद को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाये जाने की खबर मिलते ही वदिया समेत आसपास के गांवों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। डॉ राज भूषण चौधरी निषाद का वदिया के वार्ड नंबर 5 में पुश्तैनी घर है। हाल ही में मुजफ्फरपुर से वे सांसद बने हैं।