कटकमदाग: ढेगुरा पंचायत की मुखिया कंचन देवी को मिला प्रोत्साहन राशि, मंत्री दिपिका पांडे सिंह ने किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र की ढेगुरा पंचायत की मुखिया कंचन देवी को रांची में आयोजित कार्यक्रम में प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इस दौरान पंचायत राज मंत्री दिपिका पांडे सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।