डुमरांव: पुराना भोजपुर में तीन मंजिला मकान झुका, आधा दर्जन घरों पर खतरा; बगल के मकान की छत-दीवारों में दरारें
Dumraon, Buxar | Oct 10, 2026 डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र के पुराना भोजपुर स्थित वार्ड संख्या-4 में एक तीन मंजिला मकान के झुकने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। रामजी चौधरी, श्यामजी चौधरी, विजय चौधरी और मुन्ना चौधरी के संयुक्त मकान के एक तरफ झुक जाने से आसपास के करीब आधा दर्जन मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा है।