मंडला: मंडला फोर्ट स्टेशन पर कोचिंग डिपो की मांग, मंत्री संपतिया उइके ने जीएम से की बात
Mandla, Mandla | Apr 24, 2026 जिले के रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर पहल तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने बिलासपुर जोन के महाप्रबंधक से गुरुवार को चार बजे नैनपुर स्टेशन में मुलाकात कर मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन पर कोचिंग डिपो स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। इसी क्रम में अनाज, दलहन एवं तिलहन व्यापारी संघ ने 24 अप्रेल को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महाप्रबंधक को पत्र दिया।