महिला से चेन छीनने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और लूटी गई चेन बरामद
#MAU #ghosi #maupolice #CrimeNews
मऊ जिले में महिला से चेन छीनकर फरार चल रहे आरोपी को घोसी पुलिस ने शनिवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार थाना घोसी में दर्ज मुकदमा संख्या 362/2026, धारा 304(2) बीएनएस से संबंधित आरोपी सूरज कुमार पुत्र रामानंद निवासी हरदौली थाना दोहरीघाट जनपद मऊ ने 24 अगस्त की सुबह करीब 6:30 बजे गोफ़ा स्थित शिव मंदिर के पास एक महिला से चेन छीन ली थी। पीड़िता की पहचान चंद्रावती पत्नी चंद्रिका निवासी गोफ़ा थाना घोसी के रूप में हुई थी।