दुबारी के धूस पूरवा में सर्पदंश से रिंकू देवी की मौत, मासूम बच्चों ने खोया मां का साया — पीड़ित परिवार को मुआवजे और मदद की मांग
मऊ के दुबारी थाना क्षेत्र के धूस पूरवा में सर्पदंश से रिंकू देवी की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना पर परिजनों से मुलाकात कर उनकी आर्थिक और आवासीय स्थिति देखी गई, तो हालात बेहद चिंताजनक नजर आए। परिवार छप्पर के घर में रहने को मजबूर है और घर तक पहुंचने के लिए सड़क की सुविधा भी नहीं है।
दुबारी के धूस पूरवा में तूफानी चाचा के बेटे रामबली निषाद की पत्नी रिंकू देवी की सर्पदंश से मौत हो गई। रिंकू देवी अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई हैं। एक बच्चा करीब छह माह का है, जबकि दूसरा लगभग दो साल का है। मां की मौत के बाद दोनों मासूमों के सिर से मां का साया उठ गया है।
पीड़ित परिवार की आर्थिक और आवासीय स्थिति भी बेहद खराब बताई जा रही है। परिवार छप्पर के मकान में रहने को मजबूर है और घर तक पहुंचने के लिए सड़क तक की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
बताया जा रहा है कि संभवत: कल रिंकू देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
परिजनों से मुलाकात के बाद प्रशासन से मांग की गई है कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार सर्पदंश का मुआवजा दिया जाए और परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आवास समेत हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए