डोमचांच: ग्रामीणों की मांग पर डोमचांच कराखुट देवी मंडप के पास, प्रखंड प्रमुख की पहल से 2 दिन में ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया
डोमचांच प्रखंड क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर रविवार को 12 बजे प्रखंड प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव के पहल से ग्रामीणों की मांग पर कराखुट देवी मंडप के समीप 100 केवीए का ट्रांसफार्मर महज दो दिनों में उपलब्ध कराया गया।