आजीविका गतिविधियों के लिए आशा केन्द्रों का संचालन शीघ्र प्रारंभ करें। अटल आजीविका समृद्धि हाट में आजीविका गतिविधियों के लिए सीइओ ने लिया जायजा।
ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक मजबूती से ही ग्राम विकास की राह मजबूत होगी इसके लिए प्रत्येक ग्रामीण महिला को उसके इच्छानुसार आर्थिक गतिविधियों से जुड़ना होगा। बिहान के माध्यम से कोरिया जिले के पांच रीपा केंद्र अब अटल आजीविका समृद्धि हाट के नाम से जाने जाएंगे। अटल आजीविका समृद्धि हाट योजना के सुचारू क्रियान्वयन की रूपरेखा तय करने के लिए कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार आज जिला पंचायत सीईओ श्री योगेन्द्र श्रीवास ने दो केंद्रो का जायजा लिया।
जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेन्द्र श्रीवास ने आजीविका गतिविधियों के केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए यहां महिला समूहों से उनकी गतिविधियों के लिए जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश प्रदान किए।
#CMOChhattisgarh #Chhattishgarh #dprchhattisgarh #KoreaDistrict
Korea, Chhattisgarh | Nov 13, 2026