पतरातू: अरगड्डा महाप्रबंधक कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रोड सेल में मजदूरों के शोषण और भ्रष्टाचार के खिलाफ मांग पत्र सौंपा
अरगड्डा महाप्रबंधक कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता कमरुद्दीन खान,सोमीर डे के नेतृत्व में सीसीएल सिरका रोड सेल में व्याप्त मजदूरों के शोषण व भ्रष्टाचार के खिलाफ पांच सूत्री मांग पत्र महाप्रबंधक के नाम सौपा गया,इससे पूर्व जेएमएम के प्रतिनिधिमंडल ने रामगढ़ उपायुक्त,एसडीओ,एसपी को भी सिरका रोड सेल में भ्रष्टाचार संबंधी जांच करने संबंधी पत्र सौंपा