पतरातू: सरहुल पूजा और मेले की तैयारी को लेकर हेसला देवी मंडप में हुई सरहुल पूजा समिति की बैठक
हेसला देवी मंडप में सरहुल पूजा एवं मेले की तैयारी को लेकर आज सरहुल पूजा समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता शंकर मुंडा और संचालन दीपक मुंडा ने किया। बैठक में सरना पूजा और भव्य मेले की आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 31 मार्च को रूसा, एक अप्रैल को सरना पूजा और दो अप्रैल को मेले का आयोजन किया जाएगा।