पतरातू: सिरका रेलवे लाइन बुधबाजार में सीसीएल सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर दस टन अवैध कोयला बरामद किया
सिरका रेलवे लाईन बुधबाजार स्थित सीसीएल सिरका सुरक्षा विभाग के द्वारा कोयला चोरी रोकने को लेकर अभियान चलाया गया,सुरक्षा विभाग ने बताया कि नया कोयला स्टॉक रेलवे लाईन बुधबाजार के बीच से करीब 10 टन छुपाकर रखें कोयला बरामदगी हुई है, इसे सीएचपी कोयला डंपिंग में जमा करवाया गया, अभियान को क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी के अगुवाई में चलाया जा रहा है