छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप एवं कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला कोण्डागांव में निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों के पंजीयन, नवीनीकरण तथा विभागीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत पुसावंड में मोबाइल पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में 71 श्रमिको का पंजीयन किया गया।