कांके: हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय में पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा- हेमंत सोरेन फिर बनाएंगे सरकार
Kanke, Ranchi | Nov 21, 2024 हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय में जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने गुरुवार शाम करीब पांच बजे कहा कि हेमंत सोरेन फिर सरकार बनाएंगे। और हम एक समृद्ध झारखंड बनाएंगे और लोगों की जो सरकार से अपेक्षा है वह पूरा करेंगे। जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 81 विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ जिसमें लोकतंत्र की जीत हुई।