कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास से सीएम ने जेएमएम कार्यकर्ताओं के साथ की ऑनलाइन बैठक
Kanke, Ranchi | Nov 21, 2024 कांके रोड स्थित सीएम आवास से गुरुवार शाम करीब चार बजे सीएम हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन बैठक की। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने जेएमएम कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी ने दिन-रात अपना खून-पसीना बहाकर कड़ी से कड़ी मेहनत की है। सीएम हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की है।