कांके: कांके रोड स्थित CMPDI में मनाया गया 50वां स्थापना दिवस, पर्यावरण मूल्यांकन प्रक्रिया के चेयरमैन रहे मुख्य अतिथि
Kanke, Ranchi | Nov 21, 2024 कांके रोड स्थित CMPDI का गुरुवार दोपहर करीब दो बजे स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरण मूल्यांकन प्रक्रिया के चेयरमैन शरद सिंह नेगी के साथ CMPDI के CMD मनोज कुमार और CIL के चेयरमैन पीएम प्रसाद भी मौजूद रहे। CMPDI के स्थापना के 50 साल पुरे होने पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।