बहादुरपुर: ग्राम पीपलखेड़ा निवासी 32 वर्षीय युवक के साथ दो लोगों ने अश्लील जाति सूचक गालियां देते हुए की मारपीट
जानकारी अनुसार बहादुरपुर थाने में शनिवार की दोपहर 1:30 बजे ग्राम पीपलखेड़ा निवासी 32 वर्षीय नेतराम पुत्र फैलू अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार की रात 10 बजे ग्राम में, ग्राम के ही कल्याण कुशवाह,गोलू कुशवाहा ने उसे अश्लील जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी दी। बहादुरपुर थाने में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।