पटना ग्रामीण: लालजी टोला गोलीबारी मामले में फरार VIP नेता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी: पटना एसएसपी
VIP पार्टी के नेता आनंद मधुकर उर्फ बटखारा गिरफ्तारी के डर से फरार हैं। बीते 15 अप्रैल को लालजी टोला इलाके में फायरिंग की घटना में गिरफ्तारी के लिए गांधी मैदान थाना पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सोमवार की शाम 6 बजे पटना SSP अवकाश कुमार ने बताया कि जल्द गिरफ्तारी होगी, नहीं तो कुर्की जब्ती की जाएगी। शहर में हुई फायरिंग की घटना को गंभीरता से लिया गया है।