पटना ग्रामीण: पटना में मीडिया के सामने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने हाथ जोड़े, कहा- मुझे आप लोगों से डर लगता है
पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद सोमवार शाम करीब 5:00 बजे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से जब पत्रकारों ने बाइट लेना चाहा तो राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मीडिया पर भड़क गए। दरअसल राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ओवैसी को लेकर अपना बयान दिया था जिसे कुछ पत्रकारों के द्वारा तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया था।