पटना ग्रामीण: लोजपा रामविलास कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस, बहुजन भीम संवाद समागम 18 मई से शुरू
लोजपा राम विलास कार्यालय में सांसद अरुण भारती ने सोमवार शाम करीब 4:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि 18 मई से नालंदा के बिहार शरीफ स्टेडियम से बहुजन भीम संवाद समागम की शुरुआत की जाएगी। यह संवाद कार्यक्रम बिहार के हर जिले में आयोजित किया जाएगा जिसमें बहुजन समाज की बात होगी।