पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव का दावा: सीएम नीतीश को अपने डिप्टी सीएम और मंत्रियों के नाम भी नहीं मालूम
सोमवार की शाम 7:00 बजे के करीब 1 पोलो रोड स्थित आवास के पास नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अब थक चुके हैं और खुद स्वीकार कर रहे हैं कि उनकी नहीं चलती। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हाईजैक हो चुके हैं और बिहार कोई और चला रहा है। भ्रष्टाचार पर तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री रिटायर्ड अधिकारियों से घिरे हैं।