बीरपुर: बड़हारा से मारपीट का नामजद एक फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीरपुर थाना की पुलिस फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू अभियान तेज कर दी है। इसी कड़ी में बीरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गेनहरपुर पंचायत के बड़हारा से मारपीट का नामजद एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार अभियुक्त बड़हारा निवासी स्वर्गीय चौधरी दास का पुत्र वकील दास है।