बीरपुर: पुलिस ने
बीरपुर संजात पथ पर भीठ पुल के समीप चलाया वाहन जांच
गुरुवार को नौला कैंप की पुलिस द्वारा बेगूसराय बीरपुर संजात पथ पर भीठ पुल के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व नौला पुलिस कैम्प प्रभारी वरुण कुमार ने किया ।इस दौरान उक्त पथ से आवागमन कर रहे बाइक चालकों का हेलमेट , ड्राइविंग लाइसेंस, डिक्की समेत वाहनों के कागजात की जांच की गई।