बीरपुर: मलहडीह का लापता एक बालक का नहीं मिला सुराग, पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार
बीरपुर थाना क्षेत्र के मलह डीह से लापता एक बालक के परिजनों ने न्याय के लिए दर-दर ठोकर खाने को विवश हैं। पीड़ित परिवार साहिल की सकुशल बरामदगी हेतु तत्कालीन थानाध्यक्ष व एसपी व डीआईजी तक गुहार लगा चुके हैं। 16 अक्टूबर 2023 से ही लापता बालक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। हालांकि नये एसपी से पीड़ित परिवार में उम्मीद की आस जगी है।