बीरपुर: बीरपुर हाईस्कूल के मैदान में खेले गए जिला स्तरीय क्रिकेट मैच में बीरपुर की टीम ने फाइनल मुकाबला में हुई विजयी
बीरपुर हाईस्कूल के मैदान में खेले गए जिला स्तरीय बिहार केसरी कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बीरपुर की टीम ने तेघड़ा को हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया। तेघड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 7 विकेट पर कुल 207 रन बनायी।जवाब में बीरपुर की टीम ने 19 वें ओवर में तीन विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर ली ।