बीरपुर: नौला पुलिस कैंप निरीक्षण में डीआईजी व एसपी ने पुलिस कर्मी को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
गुरुवार को डीआईजी राशिद जमां व बेगूसराय एसपी मनीष ने नौला पुलिस कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कैंप प्रभारी से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी व शराब माफियाओं पर नकेल कसने सहित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि कैम्प को और अधिक सक्रिय किया जाएगा।वहीं इस दौरान मुखिया रिचा देवी ने डीआईजी से पुलिस कैंप में महिला कांस्टेबल की मांग की।